आईआईएम काशीपुर में आईसीबीएम 2026 का शुभारंभ
काशीपुर में आईआईएम काशीपुर ने वाइटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, अमेरिका के सहयोग से आईसीबीएम 2026 का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा और इसका उद्देश्य व्यवसाय और प्रबंधन में नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, और प्रौद्योगिकी पर संवाद बढ़ाना है। इसमें कई प्रमुख शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर ने अर्ल वी. स्नाइडर इनोवेशन मैनेजमेंट सेंटर, व्हिटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सिरैक्यूज विवि, न्यूयॉर्क, अमेरिका के सहयोग से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बिजनेस एंड मैनेजमेंट ड्राइविंग इनोवेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रेजिलिएंस एंड एआई (आईसीबीएम 2026) के प्रथम दिवस का सफल शुभारंभ किया। विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अंतर्गत आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, प्रबंधन पेशेवरों एवं विद्वानों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य व्यवसाय, प्रबंधन, प्रौद्योगिकी और समाज के भविष्य को प्रभावित करने वाले उभरते रुझानों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन का शुभारंभ
शुक्रवार को सम्मेलन का शुभारंभ प्रतिभागियों के पंजीकरण के साथ हुआ। जिसके बाद उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथियों, मुख्य वक्ताओं, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रो. नीरज द्विवेदी निदेशक, आईआईएम काशीपुर ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग एवं प्रभावशाली शोध के महत्व को रेखांकित किया। प्रो. सोमनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं है। यह क्षमताओं के निर्माण, नवाचार पारितंत्र को सशक्त बनाने, अनुसंधान एवं विकास को प्रोत्साहित करने तथा भविष्य की पीढ़ियों को तकनीक-संचालित विश्व का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने से जुड़ी है।
मुख्य वक्ताओं की टिप्पणियाँ
प्रो. एसपी राज, प्रोफेसर, सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क, अमेरिका ने कहा कि भारत वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने वाले प्रभावशाली एवं विस्तार योग्य नवाचारों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। प्रो. अंकुर सिन्हा, प्रोफेसर, आईआईएम अहमदाबाद ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न उद्योगों एवं संगठनों पर पड़ रहे व्यापक प्रभावों पर विचार साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रो. देवेंद्र कुमार पाठक, आईआईएम काशीपुर ने मुख्य वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों, संकाय सदस्यों, आयोजन समिति एवं प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना की।
संवादात्मक प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


