ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरइनरव्हील क्लब ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

इनरव्हील क्लब ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर ब्लासम ने एनजीओ के बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीलाओं का मंचन...

इनरव्हील क्लब ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 21 Aug 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर ब्लासम ने एनजीओ के बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीलाओं का मंचन किया। मंगलवार शाम क्लब ने महिला एवं बाल सहायता समिति पहुंच समिति के बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जन्मोत्सव पर केक भी काटा। क्लब की ओर से बच्चों को फल, बिस्किट, चिप्स के साथ उपहार भी भेंट किए गए। मौके पर सुरुचि सक्सेना, नेहा अग्रवाल, एनजीओ संचालिका सरोज ठाकुर, सीमा मल्होत्रा, वंदना अरोरा, ममता सेठी, पूजा अग्रवाल, आशा सचदेवा, अनिता बजाज, चरनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें