ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरजसपुर में 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली भारत जोड़ो यात्रा

जसपुर में 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेसियों ने 75 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई हीरा गार्डन में आकर संपन्न...

जसपुर में 75 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली भारत जोड़ो यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 12 Aug 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। कांग्रेसियों ने 75 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई हीरा गार्डन में आकर संपन्न हुयी।

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत, विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। बैंड बाजे पर राष्ट्रीय धुन के साथ भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, होली चौराहा, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी, गांधी आश्रम चौक, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, धर्म कांटा रोड होते हुए हीरा गार्डन तक पहुंची। यहां सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में सभी धर्म, संप्रदाय, वर्गों को एक सूत्र में बांधने को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूरे देश में 15 अगस्त तक निकालेगी। इस दौरान आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि चीन ने 74 किलोमीटर देश की भूमि पर कब्जा कर एक गांव बसा लिया। नेपाल ने भी देश की भूमि पर कब्जा कर रखा है।

यहां युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान, इख्तियार बबलू, सुखदेव सिंह, देवेंद्र चौहान, भीष्म सिंह, सुखबीर भुल्लर, गजेंद्र चौहान, राजेंद्र बिट्टू, दूल्हे खां, मो. आरिफ, रविंद्र शर्मा बबली, डॉली चौहान, सर्वेश चौहान, शेख हाशिम, हकीम जफर, मो. नाजिम , फईम, मो. अमजद, शाहनवाज प्रधान, हिमांशु नम्बरदार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें