ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुर17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम प्रशासन द्वारा 17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया। साथ ही चेतावनी...

17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं होने पर शुरु किया अनिश्चितकालीन धरना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 01 Feb 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम प्रशासन द्वारा 17 सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। साथ ही चेतावनी दी यदि शीघ्र मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम परिसर में 17 सूत्रीय मांगों के निस्तारण नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुरेश सौदा सुमित ने कहा कि संघ काफी लंबे समय से निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा था। दो दिसंबर 2020 को 12 सूत्रीय मांग पत्र एवं 13 जनवरी 2021 को पांच सूत्रीय मांग समायोजित करते हुए 17 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सौंपा था। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर 27 जनवरी से में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों का निस्तारण के लिए कुछ दिन का समय मांगा था। जिसके बाद संघ ने बीती 27 जनवरी को बैठक करके सहायक नगर आयुक्त द्वारा मांगें गए समय पर विचार-विमर्श किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से संघ ने 31 जनवरी तक के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था।

संघ ने आरोप लगाया निगम प्रशासन लगातार पर्यावरण मित्रों की मांगों का अनदेखा कर रहा है। जिसके चलते 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा। इस दौरान संघ ने यदि उनकी मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो भविष्य में अनशन व कार्यबहिष्कार करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर संघ के महामंत्री विरेंद्र मुलतानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार, महेश वरदान, हर्ष रत्नाकर, सुधीर कुमार, रामकिशोर, शोभित टांक, सुनीता, सूरज, बाला, मनोज, शीला, सुभाष, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें