अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासनिक टीम ने तोड़ा

अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासनिक टीम ने तोड़ा

संक्षेप:

काशीपुर के कचनाल गुसाईं गांव में प्रशासन ने धार्मिक भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। नोटिस जारी करने के बाद भी संचालक ने 15 दिन में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जिसके कारण यह कार्रवाई की...

Sep 12, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुसाईं में धार्मिक भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को प्रशासन ने तड़के ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखों में अन्य धार्मिक भूमि दर्ज होने के बावजूद वहां लंबे समय से बनी इस मजार को लेकर नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन ने संचालक से भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन 15 दिन की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।