Kashipur News: आज होगी कब्रिस्तान भूमि पर अतिक्रमण की जांच
Kashipur News: काशीपुर के ग्राम कचनाल गुसाई स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में तहसील प्रशासन 15 जुलाई को संयुक्त टीम के साथ जांच करेगा। कब्रिस्तान कमेटी के सदर ने भूमि संबंधी शिकायत की है, और यह मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश होगी।

Kashipur News: काशीपुर। ग्राम कचनाल गुसाई स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के मामले में तहसील प्रशासन बुधवार, 15 जुलाई को संयुक्त टीम के साथ मौके पर पैमाइश और जांच करेगा। तहसीलदार के आदेश पर राजस्व, बंदोबस्त, चकबंदी विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीआई थाना पुलिस को भी आवश्यक बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कब्रिस्तान कमेटी के सदर हाजी शमशाद हुसैन ने प्रार्थना पत्र देकर खसरा संख्या 76/18 की कब्रिस्तान भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया कि भूमि संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा है तथा पूर्व में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी जारी हुए थे।
वक्फ मामलों के अधिवक्ता अली अनवर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की विधिवत पैमाइश होगी। उन्होंने कहा कि दो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय के बेदखली आदेशों का पालन भी कराया जाना शेष है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


