गढ़ीनेगी में एक प्रत्याशी के साले की कार से बरामद हुई बीयर की 15 पेटी
काशीपुर के गढ़ीनेगी में आबकारी विभाग ने एक कार से 15 पेटी अवैध बीयर बरामद की। कार का मालिक एक चुनावी प्रत्याशी का जीजा है। सूचना पर पहुंची टीम ने अज्ञात के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीयर लाने का उद्देश्य जानने के लिए जांच जारी है।

काशीपुर, संवाददाता। आबकारी विभाग की टीम ने गढ़ीनेगी में एक कार से अवैध 15 पेटी बीयर बरामद की। परिवहन कर रही कार के मालिक का जीजा चुनाव लड़ रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की शाम किसी व्यक्ति ने आबकारी विभाग को सूचना दी की गढ़ीनेगी में स्थित एक घर के अंदर कार में अवैध रूप से बीयर की पेटियां रखी हैं। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर उन्होंने एक कार से 15 पेटी अवैध बीयर की बरामद की। इसके बाद आबकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आबकारी इंस्पेक्टर दिवाकर चौधरी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। कार का मालिक गढ़ीनेगी में चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की पत्नी का भाई है। बीयर किस उद्देश्य से लाई गई थी। इसकी जांच की जा रही है।


