आईआईएम में हुई राज्य स्तरीय पर्यावरणीय क्षमता निर्माण कार्यशाला
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) संस्थान में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरणी

काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से राज्य स्तरीय पर्यावरणीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य नियामकों, उद्योगों, शिक्षाविदों, परामर्शदाताओं एवं नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर पर्यावरणीय प्रशासन और सतत औद्योगिक विकास के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था। उद्घाटन सत्र में डीन (विकास) प्रो. कुनाल के. गांगुली ने ज्ञान-साझाकरण मंचों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्योग, शिक्षा और नियामकों के बीच संवाद को संस्थागत रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


