Kashipur News: तेज बरसात से शहर की कई कालोनियों में हुआ जलभराव

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

Kashipur News: बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार समेत कई कालोनियों में जलभराव हो गया। बरसात से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव से लोगों को दिक्कतों

Kashipur News: तेज बरसात से शहर की कई कालोनियों में हुआ जलभराव

Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। करीब 100 मिमी बारिश दर्ज होने से मुख्य बाजार समेत कई कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के चलते मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, गंगे बाबा रोड, पटेलनगर, बर्फ फैक्ट्री कॉलोनी, नीझड़ा स्थित शिवालिक नगर, साईं धाम कॉलोनी, पशुपति विहार, सैनिक कॉलोनी और आनंद विहार में पानी भर गया। ग्राम सभा गंगापुर गुसाईं में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान चारों ओर से पानी से घिर गए।

बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पॉपुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिरने से कई स्थानों पर तार टूट गए। इससे कुछ इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात से ही पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में जुटे रहे। जलभराव की सूचना पर नगर निगम की ऑपरेशन जल निकासी टीम भी अलर्ट रही। कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से नालों की सफाई और पानी की निकासी कराई गई। गुरुवार शाम चार बजे के बाद फिर हल्की बारिश शुरू होने से लोगों की चिंता बढ़ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।