भाई के एक्सीडेंट का झांसा देकर युवती और उसकी सहेली से कार में छेड़छाड़,
क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बुधवार को कोतवाली पहंुची दो युवतियों ने दो युवकों पर कार में बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने, जबरन

बाजपुर, संवाददाता। परिजनों संग कोतवाली पहुंची दो युवतियों ने दो युवकों पर कार में बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने, जबरन शराब पिलाने और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप है कि युवकों ने युवती को उसके भाई के एक्सीडेंट का झांसा देकर कार में बैठाया था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी हल्द्वानी में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि 13 जनवरी की शाम करीब चार बजे पड़ोस में रहने वाले दो युवक हल्द्वानी पहुंचे और युवती से कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।
घबराहट में युवती अपनी एक सहेली के साथ उनकी कार में बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने सुनसान स्थान पर कार रोककर दोनों युवतियों को जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और अश्लील हरकतें की गईं। आरोप है कि चलती कार में भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उसकी सहेली चलती कार से कूद गई। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में पीड़िता को भी कार से नीचे फेंककर आरोपी फरार हो गए। उधर, एसआई प्रह्लाद बिष्ट ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान पुलिस को एक बाइक पर एक युवक और दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ में उन्होंने पूरी घटना बताई थी। दरअसल घटना के बाद हल्द्वानी की युवती ने अपने भाई को बुलाया था। युवतियों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चूंकि घटनास्थल हल्द्वानी का है, इसलिए हल्द्वानी कोतवाली को सूचना देकर परिजनों को वहीं भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


