ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर में छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

बाजपुर में छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

नगर के विभिन्न विद्यालयों में उत्तराखंड ताइक्वांडो पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को गौरा शक्ति एप...

बाजपुर में छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 28 Jan 2023 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के विभिन्न विद्यालयों में उत्तराखंड ताइक्वांडो पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को गौरा शक्ति एप के बारे में भी जानकारी दी गई।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश और एसएसपी मंजूनाथ किसी के आदेश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रिवर डेल पब्लिक स्कूल और आदर्श कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय में छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाया गया। उत्तराखंड ताइक्वांडो पुलिस टीम के कोच मनीष सनवाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया। बाजपुर कोतवाली के एसआई कैलाश चंद और महिला कांस्टेबल इंदु राणा ने छात्राओं को गौरा शक्ति एप की भी जानकारी दी। बताया गौरा शक्ति एप के माध्यम से छात्राएं परेशानी के समय अपनी शिकायत पुलिस को आसानी से कर सकती हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।