
वॉलीबॉल में जेनेसिस स्कूल ने जीजीआईसी को हराकर मेडल जीता
जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल,मुर्गा झपट की स्पर्धाओं में दमखम दि
जसपुर, संवाददाता। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मुर्गा झपट की स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 800 मीटर दौड़ में नेहरू राइंका की शालिनी ने गोल्ड जीता। रविवार को 400 मीटर दौड़ में निकिता कुमारी ने स्वर्ण, शालिनी ने रजत, गुनगुन ने कांस्य पदक जीता। 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में तारा विजेता रही। लंबी कूद में निकिता सैनी ने स्वर्णिम छलांग लगाई। चक्का फेंक में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड जीता। गोला फेंक में वर्णिका त्यागी ने गोल्ड, पायल ने सिल्वर, नरगिस ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक में कनिष्का चौधरी ने स्वर्ण, अंशिका चौहान ने रजत जीता।
कबड्डी में न्याय पंचायत अहमदनगर विजेता, नेहरू राइंका उपविजेता रहा। खो-खो में न्याय पंचायत मेघा वाला ने न्याय पंचायत पूरनपुर को हराकर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल में जेनेसिस स्कूल ने जीजीआईसी जसपुर को हराकर विजय प्राप्त की। मुर्गा झपट में दीक्षा देवी ने गोल्ड जीता। मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने विजेताओं मेडल व प्रमाण पत्र दिए। यहां केशव सिंह, अमित सैनी, सुभाष चंद्र, राजेश चोधरी, शमशेर अहमद, तस्लीम अहमद, डॉ. तजम्मुल हसन, नफीस अहमद, रवि कुमार, अनूप सिंह, संजय वर्मा, अजय सैनी, विजय सैनी, दुष्यंत कुमार, विजेंद्र सिंह, ताविंदा अली, नीतू चौधरी, लता रानी, नूतन रवि, अलका सक्सेना, श्वेता नेगी, केवल सिंह, धीरेंद्र सिंह, धर्म सिंह विवेक कुमार, निश्चित कुमार, हेमेंद्र पाल, हरीश चौहान, राहुल बिश्नोई, त्रिवेंद्र, मुराद शा, कौशल चौहान, मनीष चौहान, कपिल सैनी रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




