नगर निगम ने बांटी निशुल्क जैविक खाद
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर में नगर निगम द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर निशुल्क जैविक खाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने लोगों का पंजीकरण किया और 50 लोगों को जैविक खाद वितरित की। शिविर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर निशुल्क जैविक खाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निगम के स्वयंसेवकों ने लोगों का नाम और पता दर्ज कर खाद वितरित की। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पहले लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद उन्हें निशुल्क जैविक खाद उपलब्ध कराई गई। नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कुल 50 लोगों को जैविक खाद वितरित की गई।
ये भी पढ़ें:नगर निगम ने बांटी निशुल्क जैविक खाद
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


