जमीन दिलाने के नाम पर 24.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी
जमीन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ 24.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

काशीपुर संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ 24.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिला मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह काशीपुर में जमीन खरीदना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पंकज त्यागी निवासी प्रेमनगर देहरादून हाल निवासी काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन और अंकित, जगरूप निवासी काशीपुर से हुई। इन लोगों ने उसे रमेश सिंह, आकाश उर्फ भोला व पवन निवासी ग्राम ढकिया गुलाबो से मिलवाया।
रमेश सिंह ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित एक कंपनी के पास संपत्ति दिखाई। संपत्ति पसंद आने पर 4940 वर्ग फीट भूमि का सौदा 24.70 लाख रुपये में तय हुआ। बताया कि आरोपियों ने सारी रकम पंकज त्यागी, अंकित व जगरूप को देने की बात कही थी। साथ ही रकम मिलने के बाद बैनामा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित के मुताबिक उसने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए 22 जनवरी से 8 जुलाई 2020 तक अलग-अलग तारीख में रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद उसने बैनामा कराने की बात कही। तब आरोपी टालमटोल करने लगे और 15 मार्च 2025 को जब उसने दोबारा बैनामा कराने को कहा तब आरोपियों ने मना कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई केसी आर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



