कनाडा भेजने के नाम पर 6.44 लाख की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहंुचकर कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत देक

कनाडा भेजने के नाम पर 6.44 लाख की ठगी

बाजपुर। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शमी पुत्र खुर्शीद अहमद ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे मुजीबुर्रहमान और भांजे समीर को कनाडा भेजना चाहते थे। इसके लिए काशीपुर और अफजलगढ़ स्थित एक ओवरसीज एजेंट के पास गए। दोनों के कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये तय हुआ। उसने 6.44 लाख रुपये दी और बाकी की रकम कनाडा पहुंचने के बाद देने का वादा किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने सुरक्षा के तौर पर पीड़ितों के असली पासपोर्ट और हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक अपने पास रख लिए।

एक साल बीत जाने के बाद न तो वीजा मिला और पैसे मांगने पर धमकियां दी जा रही है। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।