ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपति समेत तीन पर धोखाधड़ी-दहेज उत्पीड़न आरोप

पति समेत तीन पर धोखाधड़ी-दहेज उत्पीड़न आरोप

क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी कर शादी और दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति...

पति समेत तीन पर धोखाधड़ी-दहेज उत्पीड़न आरोप
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 04 Dec 2022 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी कर शादी और दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहल्ला अल्लीखां निवासी मीना पुत्री स्व.अनवार खान ने बांसफोडान पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसका निकाह 23 जून 2021 को नौशाद पुत्र शमीम निवासी चांदपुर, जिला बिजनौर से हुआ था। ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फतेहउल्लगंज निवासी सलमा और हलीम खान ने धोखाधड़ी कर अपने को नौशाद का माता-पिता बताकर कर निकाह करा दिया। शादी के बाद पता चला कि नौशाद के वास्तविक माता-पिता शमीम और अकीदन हैं। जो चांदपुर जिला बिजनौर में रहते हैं। शादी के अगले दिन उसने अपने पति से बात की तो वह गाली-गलौज करने लगा। कई दिन तक यही चलता रहा। विरोध करने पर उसके पति ने तलाक देने की धमकी देते हुए मारपीट की। 21 दिसंबर 2021 को वह अपने मायके आ गई। उसने अपने घरवालों को पति के बारे में बताया। नौशाद के माफी मांगने पर उसके भाई, बहन और भाभियों ने उसे ससुराल भेज दिया। मार्च 2022 में उसे एक पुत्री हुरैन उर्फ तमन्ना हुई। सात अप्रैल 2022 को उसके पति नौशाद, सलमा और हलीम ने मारपीट कर उसे और उसकी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें