जमीन हड़पने के आरोप में व्यापारी का परिवार फंसा

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दिनेशपुर। संवाददाता धोखाधड़ी कर

जमीन हड़पने के आरोप में व्यापारी का परिवार फंसा

दिनेशपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी कर करोड़ों के जमीन हड़पने के एक मामले में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी का परिवार फंस गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। नगर के वार्ड दो निवासी राजवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह नगर की सहकारी समिति में आंकिक के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने मित्र घनश्याम अग्रवाल के साथ मिलकर सड़क किनारे कई हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इस खाली पड़ी जमीन पर घनश्याम के साले ने दुकान खोल रखी है। जिसका वह पिछले कई वर्षों से किराया दे रहा था।

उन्होंने कहा अब भूमि को हड़पने की नीयत से उसने किराया देना बंद कर दिया। उन्होंने घनश्याम अग्रवाल सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेशपुर पुलिस ने व्यापारी घनश्याम अग्रवाल, उनकी पत्नी, दोनों पुत्र, दो भाई व साले कृष्ण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।