काशीपुर में छैमार गिरोह के चार बदमाश दबोचे
पुलिस ने गश्त के दौरान लूट की योजना बना रहे छैमार गिरोह के चार सदस्यों को दबोच...
बुधवार तड़के गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हथियारों से लैस कुछ बदमाश द्रोणसागर के पास लूट की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम हिमाचल के कुंजा मत्रालिया, थाना पौंटा साहिब निवासी अरवेश उर्फ सूरज, वाजिद, महजबी और दिल्ली के मंडी गांव, फतेहपुर बेरी जिला महरौली निवासी डिंगा उर्फ खान बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, तीन चाकू बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए बदमाश छैमार गिरोह के हैं। एक आरोपी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज है। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।