ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरधोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रधान और उसका पति गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रधान और उसका पति गिरफ्तार

पूर्व प्रधान व उसके पति को समाज कल्याण विभाग से लाखों का घोटाला करने के आरोप म पुलिस ने गिरफ्तार कर...

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रधान और उसका पति गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 27 Jan 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधान व उसके पति को समाज कल्याण विभाग से लाखों का घोटाला करने के आरोप म पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दम्पत्ति की पुत्री इस समय ग्राम फिरोजपुर की ग्राम प्रधान है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनश्री बीमा योजना के तहत वर्ष 2008-09 में ग्राम प्रधान रहते हुए सपना गौतम व उसके पति मथुरीलाल गौतम ने जरूरी दस्तावेजों पर मृत लोगों को जिंदा दिखाकर व जिंदा लोगों को मृत दर्शाकर 6.15 लाख रूपयों का घोटाला किया था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के बाद दोनों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मथुरीलाल गौतम के विरूद्ध थाना कोतवाली में धोखाधड़ी के कई मुकदमें पंजीकृत रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, एसआई प्रदीप पंत, महिला कां. अनिता आर्या,लक्ष्मण शामिल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें