काशीपुर में खेली गई फूलों की होली

Mar 02, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर में होली के पर्व पर फूलों की होली की शोभायात्रा निकाली गई। राधा कृष्ण महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का आगाज़ गंगे बाबा मंदिर के पास हुआ। शोभायात्रा में भोले बाबा, राधा कृष्ण, भगवान गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। यह शोभायात्रा पिछले 13 सालों से आयोजित की जा रही है।

काशीपुर में खेली गई फूलों की होली

काशीपुर। रंगों के पर्व होली पर नगर में फूलों की होली की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सोमवार को राधा कृष्ण महोत्सव कमेटी की ओर से पुरानी सब्जी मंडी के पास राधा कृष्ण मंदिर से फूलों की होली की शोभायात्रा निकाली गयी। जिसका आगाज़ गंगे बाबा मन्दिर के पास स्थित चाचा कि बगिया से हुआ। जिसके बाद शोभायात्रा किला बाज़ार, पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, कोतवाली रोड, महाराणा प्रताप चौक, जेल रोड माता मंदिर मोड़, रतन सिनेमा रोड से होकर देर शाम को चाचा कि बगिया पर आकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण काशी की भोले बाबा की मसाने की होली, राधा कृष्ण का डोला, भगवान गणेश, मां सरस्वती, भगवान श्री कृष्ण, शंकर जी की प्रतिमाओं कि झंकियों के अलावा बाहुबली हनुमान और गोरिल्ला आकर्षण का केंद्र रहे। वही इस्कॉन की तर्ज पर ढोलक मंजीरो की थाप पर राधा कृष्ण की महिमा का गुणगान करते कलाकार चल रहे थे। आयोजकों ने बताया कि काशीपुर में पिछले 13 सालों से फूलों की होली की शोभायात्रा निकाली जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।