Kashipur News: कुंडेश्वरी में तिरंगा यात्रा, महाविद्यालय में हुईं पोस्टर-रंगोली प्रतियोगिताएं

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

Kashipur News: किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं

Kashipur News: कुंडेश्वरी में तिरंगा यात्रा, महाविद्यालय में हुईं पोस्टर-रंगोली प्रतियोगिताएं

Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी किसान इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कॉलेज से शुरू होकर शहीद चौक पहुंची और वहां से वापस कॉलेज में समाप्त हुई। यात्रा में अध्यापक नरेन्द्र यादव, गुरप्रीत सैनी, उमेश कुमार, गौरव शर्मा, संगीता जैन, सुलाता देवी, मंजू शर्मा, त्रिभुवन पांडे और मनुज कंबोज समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने किया। छात्राओं ने तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियां बनाईं और पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, चारुमिता द्वितीय और नूपुर तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में निशा और काजल प्रथम, आकांक्षा व निरुपमा द्वितीय तथा शिवी, चारुमिता, संदीप कौर और विशाखा तृतीय रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरKashipur News: कुंडेश्वरी में तिरंगा यात्रा, महाविद्यालय में हुईं पोस्टर-रंगोली प्रतियोगिताएं