बाजपुर में बनेगा सहकारी समिति का विशाल कॉम्पलैक्स,
बुधवार को जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां एच.सी. खंडूरी ने रामराज रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम सहकारी कॉम्पलैक्स का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आ

बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां एचसी खंडूरी ने रामराज रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम सहकारी कॉम्पलैक्स का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एचसी खंडूरी ने बताया कि तीन सहकारी समितियों बहुद्देशीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि., द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति लि. व क्रय विक्रय सहकारी समिति का संयुक्त सहकारी कॉम्पलैक्स रामराज रोड पर बनेगा। यह प्रदेश का प्रथम सहकारी कॉम्पलैक्स है। जल्द ही कॉम्पलैक्स का शिलान्यास होगा। वर्तमान में पुरानी बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण ईमानदारी व गुणवत्ता के साथ होगा। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव संजय म्यान, प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम कांडपाल, प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा, फूलचन्द सैनी, ललित कुमार, दीपांशु रावत, दान सिंह, मिट्ठन लाल, राम सिंह यादव, तौफीक अहमद, नरेश कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



