Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsFather-Son Accuse Lawyer of Fraud Over Land Registration in Kashipur
अधिवक्ता और पिता-पुत्र ने एक दूसरे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

अधिवक्ता और पिता-पुत्र ने एक दूसरे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

संक्षेप:

काशीपुर में एक पिता-पुत्र ने अधिवक्ता वरुण शर्मा पर आरोप लगाया है कि उसने पैसे उधार लेने के नाम पर उनकी जमीन धोखे से अपने नाम कराई। वहीं, अधिवक्ता ने भी उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों...

Sep 06, 2025 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर, संवाददाता। पिता-पुत्र ने अधिवक्ता पर पैसे उधार लेने के कागजात बनाने के नाम पर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। वहीं पिता-पुत्र पर अधिवक्ता ने भी एक जमीन को दो लोगों को बेचकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा मल्होत्रा फार्म निवासी 62 वर्षीय रघुवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला आर्यनगर निवासी अधिवक्ता वरुण शर्मा ने कर्ज देने के नाम पर उनकी जमीन धोखे से अपने नाम करा ली। बताय कि अक्तूबर 2022 में उन्हें आठ लाख रुपये की जरूरत थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अधिवक्ता वरुण को दस लाख रुपये का चेक दिया, जिसमें से अधिवक्ता ने दो लाख रुपये पहले ही ब्याज के रूप में काट लिए। अधिवक्ता ने पढ़ा-लिखा कम होने का फायदा उठाते हुए आठ लाख रुपये में उसकी जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। आरोप है कि अधिवक्ता अब तक ब्याज के नाम पर उनसे 9.84 लाख रुपये ले चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अधिवक्ता वरुण शर्मा ने भी रघुवीर सिंह और उनके बेटे गुरसेवक सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 17 अक्तूबर 2022 को उन्होंने दो हजार वर्ग फीट भूमि का मुआहिदा उप-निबंधक कार्यालय काशीपुर में 11 लाख रुपये में कराया था। उन्होंने 95 फीसदी रकम जमा कर दी थी और जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया। नवंबर में पता चला कि रघुवीर और उनका बेटा उक्त भूमि पहले ही खरमासा निवासी सुखविंदर कौर को बेच चुके थे। कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि दोनों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।