Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsFatal Road Accident in Kashi Pur Biker Dies Companion Seriously Injured
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

संक्षेप:

कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nov 06, 2025 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर, संवाददाता। करनपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैंतवाला निवासी मोहन सिंह (55) पुत्र नारायण दास हलवाई का काम करते थे। बुधवार शाम वे अपने साथी डिंपल (40) निवासी धामपुर के साथ पीरूमदारा हलवाई के काम के रुपये लेने जा रहे थे। इसी दौरान करनपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डिंपल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल डिंपल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर है तथा सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रामकिशोर ने बताया कि मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे दीपक (22), अमन (20) और सनी (18) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मोहन सिंह के बेटे सनी ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। --- सड़क हादसे में मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। -रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक, थाना कुंडा