More
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsFatal Accident Scorpio Hits E-Rickshaw in Kashipur Driver Dies
कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक की हुई मौत

कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक की हुई मौत

संक्षेप:

स्कॉर्पियो कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके चलते ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

Dec 14, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर, संवाददाता। रविवार दोपहर द्रोणनहर रोड पर आवास विकास के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कार चालक द्वारा एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र लेखराज, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल स्कॉर्पियो कार किसी भाजपा नेता की है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।