किसान संगोष्ठी में रोग-कीट प्रबंधन और नई तकनीकों की जानकारी

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में गन्ना विकास परिषद ने शिव लालपुर, अमर झंडा और रम्पुरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को रोग, कीट पहचान, रोकथाम और गन्ने की नई प्रजातियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को जोड़ना था।

किसान संगोष्ठी में रोग-कीट प्रबंधन और नई तकनीकों की जानकारी

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर की ओर से ग्राम शिव लालपुर अमर झंडा और रम्पुरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषक कल्याण मंत्रालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को रोग एवं कीटों की पहचान, रोकथाम और गन्ने की नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक नितिन कुमार ने एनपीएसएस एप के क्रियान्वयन की जानकारी दी, जबकि जयपाल शर्मा और जगमोहन पोखरियाल ने एप के लाभ एवं उपयोग बताए। गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने पेड़ी प्रबंधन पर जानकारी दी।

यहां सुरेश सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य, बहादुर सिंह, सोमपाल सिंह, दीपक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, योगेश भट्ट, धीरज कुमार, शीशपाल सिंह, अनवर सैफी, पुरुषोत्तम सिंह, सूरज, मनोज कुमार, सतीश कुमार, नेपाल सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।