सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बढ़े लाभांश की मांग उठाई
उत्तराखंड में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर 400 रुपये प्रति कुंतल लाभांश बढ़ाने की मांग की है। विक्रेताओं का कहना है कि वर्तमान में 180 रुपये प्रति कुंतल और 50 रुपये प्रति कुंतल मिल रहा है, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है।

प्रदीप सिंह, काशीपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड के बैनर तले सोमवार को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने प्रदेश की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या को एक ज्ञापन भेजा। उन्होंने ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मात्र 180 रुपये प्रति कुंतल और राज्य खाद्य योजना में केवल 50 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिल रहा है। इससे विक्रेताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस लाभांश को बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले 10 वर्षों से मिड-डे मील के कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है।
विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा लाभांश के साथ परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। फेडरेशन के अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल सहित अन्य विक्रेताओं ने सरकार से जल्द उचित आदेश जारी करने की अपील की है, ताकि सरकारी सस्ता गल्ला प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


