धर्म छिपाकर फेस बुक में की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर बनाये संबंध

धर्म छिपाकर फेस बुक में की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर बनाये संबंध

संक्षेप:

क युवक ने अपना धर्म छिपाकर फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर युवती को किराये के मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाये। बेटी पैदा

Sep 13, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

बाजपुर, संवाददाता। फेसबुक पर दोस्ती कर धर्म छिपाकर शादी का झांसा देने और संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद जब युवती ने शादी की मांग की तो युवक और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना केलाखेड़ा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती ने बताया कि दो साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती बाजपुर निवासी युवक से हुई थी। युवक के बहकावे में आकर वह घर से चली गई और कालाढूंगी क्षेत्र में किराये के मकान पर उसके साथ रहने लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर शादी का झांसा देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि करीब 18 दिन पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जब युवक से शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ कर दिया कि उसकी शादी पहले से हो चुकी है और वह दूसरे धर्म से है। पीड़िता का कहना है कि 11 सितंबर को वह आरोपी के घर पहुंची तो वहां युवक के परिजनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। युवती ने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।