युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रंखला में आ रही दिक्कतें सीएम को बताई
केजीसीसीआई अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रंखला में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही उद्योगों की प्रमुख समस्
दीप पाठक, काशीपुर। केजीसीसीआई अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही उद्योगों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने शुक्रवार को देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बताया कि वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रंखला बाधित हो गई है, जिसका उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और अधिकांश उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया में कमी आ गई है। उन्होंने उद्योगों को एलपीजी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया, ताकि उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित न होने पाए।
कहा कि उत्तराखंड में कृषि आधारित उद्योग वर्तमान में उच्च मंडी शुल्क एवं विकास उपकर के कारण प्रतिस्पर्धा में पिछड़ते जा रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में यह दर 1.5 प्रतिशत है। तथा वहां किसानों से सीधी खरीद पर भी छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने मंडी शुल्क एवं विकास उपकर की दर को घटाकर उत्तर प्रदेश के अनुरूप करने की मांग की। कहा कि यूपीसीएल के प्रयासों के बावजूद उद्योगों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। धामी ने उद्योगों की उपरोक्त समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


