आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 23 मई को होगा। पहले 13 संचालकों का निर्वाचन हो चुका है। चुनाव पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन के कारण स्थगित किया गया था। अब नए चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है।

जसपुर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव कराया जाएगा। समिति में पहले ही 13 संचालकों का निर्वाचन हो चुका है। मंगलवार को समिति के तीन वार्डों के चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद बुधवार को 13 संचालकों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। समिति के एमडी अरुण सोलंकी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के निधन पर राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किए जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव 23 मई को होगा।
ये भी पढ़ें:आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा
ये भी पढ़ें:अग्रवाल सभा चुनाव में नाम वापसी आज
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


