ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरजसपुर में कांग्रेसी नेताओें के पुतले फूंके

जसपुर में कांग्रेसी नेताओें के पुतले फूंके

जसपुर। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने से नाराज भाजपाइयों ने नगर में जुलूस निकालकर कांग्रेस नेताओं के पुतलेप फूंके। रविवार को...

जसपुर में कांग्रेसी नेताओें के पुतले फूंके
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 14 Nov 2021 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने से नाराज भाजपाइयों ने नगर में जुलूस निकालकर कांग्रेस नेताओं के पुतले फूंके। रविवार को कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर एकत्र होकर सुभाष चौक तक जुलूस निकाला। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी से करने पर हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोनों नेताओं के पुतले फूंके। यहां पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, राम मेहरोत्रा, सुधीर विश्नोई, खड़क सिंह, डॉ.सुदेश, शीतल जोशी, राजकुमार गुंबर, कुलदीप बंसल, उमा विश्नोई, राजकुमार चौहान, विनीत चौहान, अभिषेक चौहान, चेतन बंसल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें