ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरराहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी फल-सब्जियां

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी फल-सब्जियां

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गरीबों में फल-सब्जी, मास्क-सेनेटाइजर वितरित...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटी फल-सब्जियां
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 19 Jun 2020 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 50वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गरीबों में फल-सब्जी, मास्क-सेनेटाइजर वितरित किए।

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बाजपुर रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कालोनी में गरीबों को फल, सब्जी, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया और राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि राहुल गांधी सदैव राष्ट्र हित के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी और शहीद जवान के चलते सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। जिसके चलते आज गरीबों में सब्जी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

इस मौके पर मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, मुकेश मेहरोत्रा, जयसिंह गौतम, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, आशीष अरोरा, राशिद फारूखी, इंद्र सेठी, रवि ढींगरा, मंसूर अली मंसूरी, जीशान, सुभाष पाल, अब्दुल सलीम आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें