ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर में चीनी मिलों की दुर्दशा पर हुई चर्चा

बाजपुर में चीनी मिलों की दुर्दशा पर हुई चर्चा

भारतीय मजदूर संघ के औद्योगिक महासंघ उत्तरांचल चीनी मिल मजदूर संघ का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। इसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में स्थापित चीनी मिलों की वर्तमान स्थिति पर चिंता...

बाजपुर में चीनी मिलों की दुर्दशा पर हुई चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 15 Sep 2019 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ के औद्योगिक महासंघ उत्तरांचल चीनी मिल मजदूर संघ का प्रांतीय सम्मेलन हुआ। इसमें श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में स्थापित चीनी मिलों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई।

रविवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद्र चौबे, प्रदेश महामंत्री शेखर आनंद पांडेय, औद्योगिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। बीएमएस के संबद्ध संगठन वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के उपाध्यक्ष एवं यूपी व उत्तराखंड के प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बीएमएस के कार्यों में क्षेत्रीय स्तर पर कुछ राजनीतिक दलों के व्यक्ति व जनप्रतिनिधि हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। कहा कि इन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप का ही नतीजा है कि चीनी उद्योग लगातार घाटे की ओर जा रहा है। सम्मेलन में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करने, गन्ने की प्रजाति में सुधार करते हुए रोग-रोधी क्षमता वाले बीजों का प्रयोग बढ़ाने, चीनी मिलों के उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि के लिए प्रयास करने, बाजपुर चीनी मिल का नवीनीकरण वर्तमान तकनीक के हिसाब से करवाने आदि पर चर्चा की गई। सुरेंद्र बीएमएस के अध्यक्ष मनोनीतबाजपुर। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बीएमएस के संगठन उत्तरांचल चीनी मिल मजदूर संघ का गठन किया। इसमें सुरेंद्र प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष, प्रभुनाथ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल सिंह को महामंत्री, अवधेश कुमार को उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही श्याम कार्तिक, राम मिलन तथा अंकुश को सदस्य नामित किया। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि यह संगठन श्रमिकों एवं मिल की समस्याओं को लेकर जल्द सीएम से मिलेगा। ये रहे मौजूदअनिल सिंह बाजपुर, धीरज सिंह लक्सर, फल सिंह इकबालपुर, अवधेश कुमार डोईवाला, अनिल यादव किच्छा, प्रभुनाथ सिंह नादेही, निरंजन सिंह, रामचंद्र कुश्वाहा, दर्शन सिंह नेगी, रामऔतार, गुरमीत सिंह, कुंवरपाल सिंह, हरवीर सिंह, नरेश कौशिक, हरीश सिंह, कपिल कोचर, परमिंदर सिंह भट्टी, जयप्रकाश, उग्रसेन सिंह, विष्णु स्वरूप, किशन सिंह, एमपी सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें