डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 10वें दिन भी जारी
काशीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10 वें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए
काशीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए नारेबाजी की। बुधवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ काशीपुर के शाखा सचिव हिमांशु पंत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है। अभियंताओं को दो करोड़ रुपये तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की जा रही है। नरपत सिंह राजपूत ने बताया कि गुरुवार को संगठन की सरकार के साथ वार्ता है।
वार्ता में हल नहीं निकलने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। यहां केशव सिंह, गौरव पाठक, मनमोहन सिंह ऐरी, ज्योति रावत, राजेश भट्ट, राजन पंत आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


