जसपुर में साप्ताहिक बाजार का परीक्षण कर रिपोर्ट देंगे डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

भाजपा नेता शीतल जोशी ने सीएम से जसपुर में साप्ताहिक बाजार लगाने की मांग की है। सीएम ने इस पर डीएम को परीक्षण एवं रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश से सब्जी बाजार हटने के बाद विक्रेताओं को परेशानी हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने दशहरा मेला परिसर में टाइल्स लगाने की भी मांग की।

जसपुर में साप्ताहिक बाजार का परीक्षण कर रिपोर्ट देंगे डीएम

शहजाद सिद्दीकी, संवाददाता। भाजपा नेता ने सीएम को पत्र देकर साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग की है। सीएम ने डीएम को परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पूर्व में हाईकोर्ट के आदेश पर सब्जी बाजार को हटाया गया है। सब्जी आदि के फड़ हटने के बाद बाजार में कार आदि खड़ी रहती है। भाजपा नेता शीतल जोशी ने सब्जी फड़ियों की परेशानी को देखते हुए बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा कि जसपुर में मध्यम वर्गीय आबादी निवास करती है। पूर्व में सब्जी बाजार, साप्ताहिक बाजार के लिए एक निर्धारित स्थान था, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर सब्जी बाजार को हटवा दिया गया। इससे सब्जी विक्रेता परेशान हैं। पालिका ने अभी तक सब्जी विक्रेताओं के लिए कोई पर्याप्त स्थान तय नहीं किया है। भाजपा नेता ने सीएम से सब्जी एवं साप्ताहिक बाजार लगवाने की मांग की थी। सीएम ने इस मामले में डीएम को परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

दशहरा मेला मैदान में लगेगी टाइल्स

भाजपा नेता शीतल जोशी ने सीएम को पत्र देकर पतरामपुर रोड स्थित शिव मंदिर एवं दशहरा मेला परिसर में टाइल्स लगवाने की मांग की। सीएम ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सामान्य प्रश्न

भाजपा नेता शीतल जोशी ने सीएम से क्या मांग की?
भाजपा नेता शीतल जोशी ने सीएम से जसपुर में साप्ताहिक बाजार लगाने की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।