जसपुर में श्रम कार्यालय खोलने की मांग

Feb 06, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

जसपुर के वार्ड सभासदों ने एसडीएम से नगर के श्रम कार्यालय का दफ्तर खोलने की मांग की है। इससे श्रमिकों को काशीपुर कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में पंजीकरण की समस्या के कारण कई श्रमिकों का काम रुका हुआ है। एसडीएम ने श्रम इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए कहा है।

जसपुर में श्रम कार्यालय खोलने की मांग

जसपुर। वार्ड सभासदों ने एसडीएम में नगर के श्रम कार्यालय का दफ्तर खोलने की मांग की है। सभासद शहजाद अली, जाकिर हुसैन, गोविंदा, रोबी पधान, अलाउद्दीन आदि ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को पत्र देकर कहा कि जसपुर ब्लाक के लोग काफी संख्या में श्रमिक है। जसपुर में कार्यालय न होने से श्रमिकों को अपना पंजीकरण कराने काशीपुर कार्यालय जाना होता है। कोई श्रमिक किसी सीएससी सेंटर से अपना पंजीकरण कराता है, तो उसे श्रम इंस्पेक्टर ओके नहीं करते है। इससे कई लोगों का काम अटका हुआ है। एसडीएम ने श्रम इंस्पेक्टर को कार्रवाई को लिखा है। श्रम इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि जल्द ही जसपुर में भी एक सीएससी सेंटर पर पंजीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।