अस्थाई पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाया जाये

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग, अस्थाई व मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों का मानदेय का भुगतान 805 र

अस्थाई पर्यावरण मित्रों  का मानदेय बढ़ाया जाये

दीप पाठक, काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम काशीपुर में कार्यरत आउटसोर्सिंग, अस्थाई और मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों के लिए 805 रुपये प्रतिदिन मानदेय लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को संघ के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों का प्रतिनिधिमंडल मेयर दीपक बाली से मिला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मुख्य श्रमायुक्त द्वारा सभी आउटसोर्सिंग और अस्थाई पर्यावरण मित्रों के लिए 805 रुपये प्रतिदिन मानदेय निर्धारित करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। देहरादून सहित अन्य नगर निगमों में यह व्यवस्था लागू भी हो चुकी है, लेकिन काशीपुर में अभी तक इसका पालन नहीं किया गया है।संघ

ने मांग की कि एक अक्टूबर 2025 से उक्त दर से मानदेय का भुगतान किया जाए और बकाया एरियर भी दिया जाए। मांग पूरी न होने पर पर्यावरण मित्रों में रोष बढ़ने की बात भी कही गई। यहां शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा, महासचिव राजीव कुमार, राजेश, अनीता, अंशु,रजत, संदीप, अमित, ब्रजेश आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।