ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरदुष्कर्म के आरोपी नेवी अफसर को खोजने आई दिल्ली पुलिस का विरोध

दुष्कर्म के आरोपी नेवी अफसर को खोजने आई दिल्ली पुलिस का विरोध

रिश्ता तय होने के बाद दुष्कर्म और दहेज मांगने के आरोपी मर्चेंट नेवी अफसर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को घर और प्रतिष्ठान पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी अफसर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। मामले में...

दुष्कर्म के आरोपी नेवी अफसर को खोजने आई दिल्ली पुलिस का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 05 Aug 2017 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रिश्ता तय होने के बाद दुष्कर्म और दहेज मांगने के आरोपी मर्चेंट नेवी अफसर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को घर और प्रतिष्ठान पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी अफसर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। मामले में भाजपा, कांग्रेस और व्यापारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके पिता समेत दो अन्य के खिलाफ दिल्ली के कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज है।शनिवार को दिल्ली के कृष्णानगर थाने की एसआई शिल्पी ने पुलिस टीम के साथ काशीपुर निवासी विपिन मित्तल के मोहल्ला शिवनगर स्थित आवास और जसपुर बस अड्डा स्थित प्रतिष्ठान पर दबिश दी। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस बीच कांग्रेस, भाजपा के साथ व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। दिल्ली पुलिस की एसआई शिल्पी ने बताया कि काशीपुर निवासी विपिन मित्तल के बेटे विदित मित्तल की शादी दिल्ली के कृष्णानगर निवासी युवती से तय हुई थी। सात दिसंबर को सगाई भी हो चुकी है। युवती ने विदित पर दुष्कर्म और आप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक और घरवालों ने दहेज की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। एसआई शिल्पी ने बताया कि युवती की तहरीर पर विदित, उसके पिता विपिन और दो अन्य के खिलाफ धारा 376, 377, 328 और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। युवती के कोर्ट में 164 के बयान हो चुके हैं। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गंभीर आरोपों को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी आवश्यक है। सरेंडर के लिए वक्त दे पुलिस कोतवाली पहुंचे लोगों ने कहा कि आरोपियों को थोड़ी मोहलत दी जाए। आरोपी खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर देगा। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई रोक दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मर्चेंट नेवी में अफसर है। पिछले तीन-चार माह से छुट्टी पर है। यहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, मनोज जोशी, खिलेंद्र चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, अंशु रस्तोगी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें