Cyber Fraudster Steals 1 25 Lakh from Victim s Bank Account साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ाए, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsCyber Fraudster Steals 1 25 Lakh from Victim s Bank Account

साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ाए

काशीपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ा दिए।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरFri, 12 Sep 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ाए

काशीपुर। साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.25 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुमाऊं कॉलोनी, कचनाल गाजी निवासी जारूल ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बीते 9 जुलाई को उसके मोबाइल पर फोन करके उससे बैंक संबंधी कुछ जानकारी ली। इसी दौरान उसके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपए साइबर ठग ने उड़ा दिया। बताया कि इस संबंध में उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक उसके रुपये वापस नहीं मिले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर धनराशि वापस दिलाने और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।