केवाईसी कराने के नाम महिला से 8.50 लाख रुपये ठगे

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर की एक महिला से केवाईसी के नाम पर साइबर ठगों ने 8.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और एक लिंक भेजकर जानकारी मांगी। बाद में महिला को अपने खाते से पैसे निकलने का पता चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केवाईसी कराने के नाम महिला से 8.50 लाख रुपये ठगे

दीप पाठक, काशीपुर। केवाईसी कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 8.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कचनाल गाजी निवासी नंदा उप्रेती पत्नी महेश चंद्र उप्रेती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर खाते की केवाईसी कराने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक कर विवरण भरने को कहा गया। विश्वास कर उन्होंने लिंक खोलकर अपनी जानकारी भर दी।

बाद में शक होने पर उन्होंने बैंक के डिप्टी मैनेजर को कॉल किया। उन्होंने ओटीपी साझा नहीं करने पर सब ठीक होने की बात कही। इसके बावजूद उनके खाते से कई बार में 8.50 लाख रुपये निकल गए। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खाता बंद नहीं किया। बाद में उनके दामाद ने कस्टमर केयर के माध्यम से खाता बंद कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।