वीबी-जी रामजी में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,

Jan 17, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुमसानी में व वीबी-जी रामजी के कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप का मामला गरमा गया है। शनिवार को ग्रामीणों

वीबी-जी रामजी में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,

बाजपुर, संवाददाता। गांव गुमसानी में व वीबी-जी रामजी के कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का दावा है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसमें ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों पर मिलीभगत है। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वीबी-जी रामजी के तहत हुए कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। मस्टरोल भरने और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिन मजदूरों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है, वे फर्जी हैं।

आरोप के मजदूरों की एक ही फोटो को अलग-अलग तिथियों और अलग-अलग कार्यों में बार-बार दर्शाया गया है ताकि फर्जी हाजिरी लगाकर बजट को ठिकाने लगाया जा सके। आरोप है कि बिना ब्लॉक अधिकारियों की शह के इतना बड़ा घोटाला मुमकिन नहीं है। चेतावनी दी यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं ग्राम प्रधान सना शेख ने कहा कि ये सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। कहा कि जो भी गांव का प्रधान बनता है आरोप लगाने वाला जमील सभी को इसी तरह ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता है। इसके खिलाफ शिकायत देकर जांच की मांग करेंगी। ज्ञापन देने वालों में जमील अहमद, नासिर अली, खालिद, विकल, मेहबूब, ताज मोहम्मद, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;