Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsControversial Blogger Jyoti Adhikari Faces Legal Action for Offensive Remarks on Deities and Women
काशीपुर और जसपुर में भी  ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

काशीपुर और जसपुर में भी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

काशीपुर संवाददाता। देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ काशीपुर और जसपुर में भी पुलिास ने केस दर्ज कर लिया ह

Jan 10, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर संवाददाता। देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में व्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ काशीपुर और जसपुर में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। द्वारका एनक्लेव फेज 2, नीझड़ा निवासी उमा बिष्ट पत्नी गोविंद सिंह बिष्ट कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी निवासी हरिपुर हल्द्वानी के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दी। साथ ही कुमाऊं की महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी की। जिससे महिलाओं में भारी आक्रोश है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जसपुर में भी भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जसपुर कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने मामले में जांच की रही है। ज्योति से पूछताछ करने हल्द्वानी जेल पहुंची पुलिस खटीमा। कोतवाली पुलिस व्लॉगर ज्योति अधिकारी से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी जेल पहुंची, जहां पुलिस ने उससे मुकदमे से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। ज्योति पर सोशल मीडिया पर पहाड़ की महिलाओं का अपमान करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में कोतवाली में केस दर्ज है। एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि व्लॉगर ज्योति अधिकारी हल्द्वानी उपकारागार में है। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंची। एसआई पंत ने उससे विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की है।