बेरिया दौलत में शमशान घाट निर्माण की राह साफ

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत में वर्षों से लंबित शमशान घाट निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत ने भूमि पर जेसीबी से सफाई का कार्य शुरू किया है। क्षेत्र के लोगों को शमशान भूमि न होने से परेशानी हो रही थी। भाजपा नेता राजेश कुमार इस मांग की पैरवी कर रहे हैं।

बेरिया दौलत में शमशान घाट निर्माण की राह साफ

बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बेरिया दौलत में वर्षों से लंबित शमशान घाट निर्माण की मांग अब पूरी होने वाली है।

शमशान घाट निर्माण का कार्य

जिला पंचायत की ओर से चिंहित भूमि पर शुक्रवार को जेसीबी लगाकर साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। बेरिया दौलत क्षेत्र में शमशान भूमि न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भाजपा नेता राजेश कुमार ग्रामीणों की इस मांग की पैरवी कर रहे थे। बीते कुछ समय पहले लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य से मांग की थी। वहीं जिला पंचायत सदस्यत जितेंद्र शर्मा सोनू के पंचायत क्षेत्र में ये काम शुरू हुआ। इस अवसर पर मौजूद भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक लगभग 12 से 13 हजार की आबादी वाला ये क्षेत्र एक अदद शमशान घाट के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहा था।

धनराशि स्वीकृति और सहयोग

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य द्वारा इस कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू के विशेष सहयोग से लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो पाया, जिसके चलते आज यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि जल्द ही इस स्थल पर विधिवत भूमि पूजन कर शमशान घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपेंद्र सिंह, मंजीत, रोशन सरना, अशोक मेहता, करनेल सिंह, हरजिंदर तुली, सेठ मेहता, पप्पू जिगर, लखविंदर सिंह, बबलू गौतम, गौरव सिंह, रोहित चोपड़ा, लाड्डी चोपड़ा, हरभजन सिंह, मुकुंद शुक्ला, रेशम यादव, सुभाष शर्मा, सौरव तुली, किशोर मेहता आदि लोग मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

शमशान घाट का निर्माण कब शुरू हुआ?
शमशान घाट का निर्माण कार्य शुक्रवार को जेसीबी लगाकर साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।