ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक रखकर किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक रखकर किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक रखकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी...

कांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक रखकर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 29 Jun 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजपुर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने तांगे पर बाइक रखकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू की अगुवाई में कांग्रेसी भगत सिंह चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते तथा तांगे पर बाइक को रखकर तहसील पहुंचे। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा के दौर में भी लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। इस मौके पर अनिल सेन, राजेंद्र बेदी, जगतार बाजवा, विशेष शर्मा, रेशम यादव, प्रेम यादव, सिंह स्वरूप भारती, अरविंद दिवाकर, सादिक हुसैन, बब्बू सैफी, राजकिशोर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो वापस

बाजपुर। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के आदेश को रद्द कराने की मांग की । कहा है कि सरकार के इस फेसले से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तो संगठन आंदोलन करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें