साधु संतों का अपमान नहीं सहेगी कांग्रेस : अलका पाल
प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार औ
काशीपुर, संवाददाता। प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित होकर काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास रखा। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह एड., जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, आदि ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता लगातार धर्म आचार्य और साधु संतों का अपमान कर रहे हैं।
इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। साधु संतों के नाम पर गुणगान करने वाली भाजपा आज उनके अपमान पर आतुर है। यहां सुभाष पाल, रियासत अली, सुशील भटनागर, डॉ.करण सिंह पाल, गौरव रस्तोगी, जगदीश पनेरु, एड. सौरभ शर्मा,डॉ.शुभ्रा शर्मा, पं. रामदेव शर्मा, मो. अकरम, दीपक पाल, हनीफ अंसारी, सरिम सैफी, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, रोशनी बेगम, जगदीश सिंह, संजीव शर्मा, मनोज जोशी, महेंद्र बेदी, इदरीस अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिद्धू, एड.अनिल शर्मा, मीणा आर्य, एड. संदीप चतुर्वेदी, एड. आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




