Congress Faces Defection as Kamlesh Yadav Joins BJP Ahead of Local Elections कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष रेशम यादव ने थामा भाजपा का दामन, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsCongress Faces Defection as Kamlesh Yadav Joins BJP Ahead of Local Elections

कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष रेशम यादव ने थामा भाजपा का दामन

बाजपुर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में टूट जारी है। कांग्रेस ने 20 वर्षों से सभासद रही कमलेश यादव का टिकट काट दिया, जिसके बाद उनके पुत्र रेशम यादव ने परिवार समेत भाजपा जॉइन की। भाजपा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरMon, 30 Dec 2024 08:53 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष रेशम यादव ने थामा भाजपा का दामन

बाजपुर, संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में टूट लगातार जारी है। वार्ड नंबर 1 मझराप्रभु से कांग्रेस ने इस बार पिछले 20 वर्षों से सभासद रही श्रीमति कमलेश यादव का टिकट काट दिया जिसके बाद कमलेश यादव के पुत्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रेशम यादव ने परिवार समेत कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली और बदले में भाजपा ने कमलेश यादव को वार्ड 1 से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को भाजपा नेता राजेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी गौरव शर्मा को साथ लेकर कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष रेशम यादव उनके पिता रामअवतार यादव तथा उनकी मां कमलेश यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां बिट्टू चौहान, मंजीत सिंह राजू, ओपी अग्रवाल, अरूण कालिया, खीम सिंह दानू आदि अनेकों भाजपाई मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।