वीवीआईपी का नाम उजागर न हो इसलिये आरोपी के पिता को दिया मोटा टेंडर

Feb 12, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस कैंपेंन कमेटी के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न

वीवीआईपी का नाम उजागर न हो इसलिये आरोपी के पिता को दिया मोटा टेंडर

जसपुर,संवाददाता। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न हो इसलिए आरोपी के पिता को मोटा टेंडर देकर मुंह बंद करा दिया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाएगी तो पूरा मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने 16 फरवरी को देहरादून में राज्यपाल आवास पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। गुरुवार को विधायक आदेश चौहान के आवास पर पहुंचे प्रीतम सिंह ‘हिन्दुस्तान’ से रूबरू थे। उन्होंने प्रदेश के आज के हालात पर कहा कि आम जन त्रस्त है।

भाजपा के कई नेता सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। आए दिन हत्या डकैती की वारदातें हो रहीं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। खनन, शराब एवं भू माफिया सरकार चला रहे हैं। सरकार अपने दायित्वों से भटक गई है। इन सब को देखते हुए कांग्रेस 16 फरवरी को राज्यपाल आवास पर कूच कर प्रदर्शन करेगी। इसमें पूरे प्रदेश से लोग आएंगे। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए दावा किया कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट रहने की अपील की। यहां संजय पालीवाल, बब्लू, मोइन, मुजाहिद, सर्वेश सिंह, हरपाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।