ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपहाड़ की पीड़ा समझने वाला होगा सीएम उम्मीदवार: कलेर

पहाड़ की पीड़ा समझने वाला होगा सीएम उम्मीदवार: कलेर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा है कि दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी। कलेर ने कहा कि प्रदेश...

पहाड़ की पीड़ा समझने वाला होगा सीएम उम्मीदवार: कलेर
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 11 Sep 2020 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा है कि दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी। कलेर ने कहा कि प्रदेश के 10872 बूथों पर पार्टी मजबूत स्थिति में पहुंच रही है। इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में आप को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी में आने वाली परेशानियां दूर होगी। वहीं कलेर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी सीलिंग एक्ट को ही समाप्त कर देगी।

शुक्रवार को आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर पार्टी नेता अरुण शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता में एसएस कलेर ने कहा कि पार्टी तेजी से प्रदेश में मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पार्टी जन आंदोलन शुरू करने वाली है। इस आंदोलन से निकलने वाले नेता को ही उत्तराखंड में आप की कमान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण यह तय है कि उत्तराखंड में पहाड़ की पीड़ा जानने व समझने वाला पहाड़ी व्यक्ति ही सीएम का दावेदार भी होगा। उन्होंने कहा कि बाजपुर के भूमि प्रकरण मामले पर आम आदमी पार्टी बाजपुर के लोगों के साथ खड़ी है। इसके लिए जल्द ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे और सरकार को घेरने का काम करेंगे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह छीना, अरुण शर्मा, धनराज भारती, आरिफ, दीनदयाल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें