ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरसफाईकर्मियों की समस्याएं नहीं हुई खत्म: राजोर

सफाईकर्मियों की समस्याएं नहीं हुई खत्म: राजोर

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजोर ने कहा कि सफाई मजदूरों की समस्याओं पर अभी तक कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग...

सफाईकर्मियों की समस्याएं नहीं हुई खत्म: राजोर
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 23 Jan 2019 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजोर ने कहा कि सफाई मजदूरों की समस्याओं पर अभी तक कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग की। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नगर निगम सभागार में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम में जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से सफाई कर्मचारी नहीं हैं। सफाई कर्मचारियों का बीमा बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के पढ़े-लिखे बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार अभियान चलाकर भर्ती किया जाए। कहा कि 27 और 28 फरवरी को हल्द्वानी में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि उनका अभी डेढ़ माह का कार्यकाल हुआ है। वह सफाई कर्मचारियों के हितों में काम करेंगी। निगम में जो सफाई उपकरण टूटे-फूटे हैं उन्हें सही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के पूरे प्रयास किए जाएंगे। यहां जिलाध्यक्ष हरीश वाल्मीकि, आरबी सिंह, रामकुमार मर्दान, सुनील, रिंकू, नानक, बादल, अरविंद कुमार, छोटे लाल, गीता, रीना, अनीता, पूरन लाल, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें