छीपी बिरादरी ने कोतवाल समेत दरोगाओं को सम्मानित किया
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
जसपुर। ईदउल अजहा पर्व के शांतिपूर्वक तरीके संपन्न कराने पर छीपी बिरादरी ने पुलिस अफसरों को सम्मानित किया।

जसपुर। ईद-उल-अजहा शांतिपूर्वक तरीके संपन्न कराने पर छीपी बिरादरी ने पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। रविवार को छीपी वेलफेयर सोसायटी के सदर नफीस अहमद के नेतृत्व में बिरादरी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई भोपाल राम पौरी, एसआई हरीश आर्य आदि पुष्प भेंट किए तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सदर नफीस ने पुलिस अफसरों से शहर में अमन शांति कायम रखने की अपील की। इस दौरान यहां मो.हनीफ, वसीम सिद्दीकी, मो.मोबीन, मो.युसूफ, तौफीक अहमद, नसीम अहमद, अब्दुल रशीद आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


